खेल की खबरें | ओडिशा एफसी के खिलाफ मुंबई सिटी एफसी की नजरें जीत की हैट्रिक पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र में लगातार दो जीत के साथ शानदार शुरूआत करने वाली मुंबई सिटी एफसी की टीम रविवार को ओडिशा एफसी के खिलाफ मुकाबले में शानदार लय को बरकरार रख जीत की हैट्रिक लगाने की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगी।

बम्बोलिम (गोवा), पांच दिसंबर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र में लगातार दो जीत के साथ शानदार शुरूआत करने वाली मुंबई सिटी एफसी की टीम रविवार को ओडिशा एफसी के खिलाफ मुकाबले में शानदार लय को बरकरार रख जीत की हैट्रिक लगाने की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगी।

अपने पहले मैच में एफसी गोवा को 1-0 से हराने के बाद मुंबई ने ईस्ट बंगाल के खिलाफ 3-0 की शानदार जीत दर्ज की।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus T20 2020: चोटिल रविंद्र जडेजा T20 सीरीज से हुए बाहर, शार्दुल ठाकुर को मिला मौका.

ओडिशा के खिलाफ टीम का प्रदर्शन एक बार फिर से स्ट्राइकर एडम ले फोंड्रे और बार्थोलोम्यू ओगबेचे के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। फोंड्रे ने गोवा के खिलाफ मैच का इकलौता गोल करने के बाद ईस्ट बंगाल के खिलाफ भी गोल दागा था। वह एक बार भी इस प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे।

मिडफील्ड में भी टीम के पास बेहतरीन खिलाड़ी है । ऐसे में मुख्य कोच सर्जियो लोबेरा के पास फारुख चौधरी, ह्यूगो बाउमोस, हरनैन सैंटाना, रेनियर फर्नांडीस, रोलिन बोरगेस और प्रांजल भूमिज जैसे खिलाड़ियों का विकल्प है। ईस्ट बंगाल के खिलाफ गोल करने वाले सैंटाना भी शानदार लय में है।

यह भी पढ़े | भारत के पास शानदार गेंदबाजी आक्रमण, उन्हें दबाव में डालने की कोशिश करेंगे: ट्रेविस हेड.

शुरुआती दो मैचों में मुंबई की रक्षापंक्ति ने शानदार प्रदर्शन किया है जिससे टीम के खिलाफ कोई गोल नहीं हुआ है। मंदार राव देसाई, सार्थक गोलुई, मोहम्मद रकीप और मुर्तदा फॉल की मौजूदगी रक्षापंक्ति को दमदार बनाती है।

वहीं, दूसरी तरफ ओडिशा एफसी को सत्र में पहली जीत का इंतजार है। तीन मैचों को टीम को दो में हार का सामना करना पड़ा जबकि जमशेदपुर एफसी के खिलाफ मैच 2-2 की बराबरी पर छूटा था।

ओडिशा के कोच स्टुअर्ट बक्सर को टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ हालांकि टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है। पिछले सत्र में इस टीम ने दोनों मैचों मुंबई को हराया था।

कागज पर मुंबई की टीम मजबूत है लेकिन ओडिशा के पास उलटफेर का मौका होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी