एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई सिटी एफसी ने पंजाब एफसी को हराकर आईएसएल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई सिटी एफसी ने शनिवार को यहां पंजाब एफसी पर 3-2 की जीत से इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई किया।

देश की खबरें | मुंबई सिटी एफसी ने पंजाब एफसी को हराकर आईएसएल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया

नयी दिल्ली, दो मार्च मुंबई सिटी एफसी ने शनिवार को यहां पंजाब एफसी पर 3-2 की जीत से इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई किया।

इस जीत से मुंबई की टीम 35 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर चल रही ओडिशा एफसी के साथ बराबरी पर आ गयी।

ओडिशा एफसी हालांकि तालिका में बेहतर गोल अंतर (प्लस 15) मुंबई सिटी (प्लस 14) से ऊपर बनी हुई है।

इससे पहले मुंबई सिटी ने पंजाब एफसी के खिलाफ मैच में 2-1 से जीत हासिल की थी।

शनिवार को मुंबई सिटी के लिए लालियानजुआला चांगटे ने 16वें मिनट में और गुआरोटजेना ने 53वें और 64वें मिनट में दो गोल किये जिससे टीम इस सत्र में 10वीं जीत दर्ज करने में सफल रही।

पंजाब एफसी के लिए मादिह तलाल ने 37वें और विल्मर जोर्डन गिल ने 39वें मिनट में गोल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2024 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).