देश की खबरें | मुंबई की चॉल में आग लगी, दो महिलाएं अस्पताल में भर्ती
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में एक चॉल में सोमवार शाम आग लगने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई जबकि दूसरी महिला धुंए के कारण बीमार पड़ गई।
मुंबई, 14 अप्रैल मुंबई में एक चॉल में सोमवार शाम आग लगने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई जबकि दूसरी महिला धुंए के कारण बीमार पड़ गई।
नगर निकाय के अधिकारी ने बताया कि वर्ली इलाके में बीबीडी चॉल के एक कमरे में रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण शाम करीब साढ़े चार बजे आग लग गई।
उन्होंने बताया कि दमकल कर्मी फौरन मौके पर पहुंचे और 20 मिनट के अंदर आग को बुझा दिया।
अधिकारी के मुताबिक, 47 वर्षीय सुनीता वनजारी 70-80 फीसदी तक जल गईं जबकि निशा पाटकर (43) धुएं की चपेट में आने की वजह से बीमार पड़ गईं।
नगर निकाय के अधिकारी के अनुसार, सुनीता को नगर निकाय के कस्तूरबा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालात नाजुक बनी हुई है।
पाटकर को सांस लेने में दिक्कत, चक्कर और सीने में दर्द की शिकायत हुई और उसे नायर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2022 08:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

