देश की खबरें | मुंबई : वर्ली इलाके में ‘दही हांडी’ आयोजित करने पर मनसे कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज, दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 नियमों का कथित उल्लंघन कर मध्य मुंबई के वर्ली इलाके में ‘दही हांडी’ आयोजित करने के आरोप में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के चार कार्यकर्ताओं और अन्य आठ लोगों के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 31 अगस्त कोविड-19 नियमों का कथित उल्लंघन कर मध्य मुंबई के वर्ली इलाके में ‘दही हांडी’ आयोजित करने के आरोप में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के चार कार्यकर्ताओं और अन्य आठ लोगों के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मनसे के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है जबकि बाकी को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि मुंबई में लोकप्रिय कार्यक्रम ‘दही हांडी’ का आयोजन गोकुल अष्टमी को किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में लोग एकत्र होते हैं।

अधिकारी ने बताया कि मनसे कार्यकर्ताओं ने सोमवार देर रात वर्ली इलाके के पंचशील नगर में ‘दही हांडी’ का कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें लोग एकत्र हुए थे।

उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस ने संज्ञेय अपराध को रोकने के लिए 38 ‘दही हांडी’ आयोजकों को पहले ही दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 149 के तहत नोटिस जारी किया था।

अधिकारी ने बताया कि यह नोटिस वर्ली के आयोजक को भी भेजा गया था जिसने नियमों का उल्लंघन किया, इसके बाद कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा-188 और मुंबई पुलिस अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\