देश की खबरें | मुंबई: बीएमसी कोविड केंद्र मामले में कारोबारी सुजीत पाटकर 27 जुलाई तक ईडी हिरासत में भेजे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में कोविड-19 के बड़े उपचार केंद्रों में अनियमितता से जुड़े धनशोधन के एक मामले में बृहस्पतिवार को यहां की एक अदालत ने शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत के मित्र एवं कारोबारी सुजीत पाटकर तथा एक अन्य व्यक्ति को 27 जुलाई तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया।

मुंबई, 20 जुलाई मुंबई में कोविड-19 के बड़े उपचार केंद्रों में अनियमितता से जुड़े धनशोधन के एक मामले में बृहस्पतिवार को यहां की एक अदालत ने शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत के मित्र एवं कारोबारी सुजीत पाटकर तथा एक अन्य व्यक्ति को 27 जुलाई तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया।

ईडी ने पाटकर और चिकित्सक किशोर बिसुरे को बुधवार रात गिरफ्तार किया था। दोनों को बृहस्पतविार को धनशोधन रोकथाम अधिनियम मामलों के विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने उनकी आठ दिन की हिरासत मांगते हुए कहा कि उसे साजिश को बेनकाब करने के लिए उनसे पूछताछ करने की जरूरत है।

अदालत ने पाटकर और बिसुरे को 27 जुलाई तक ईडी की हिरासत में भेज दिया।

पाटकर और उनके तीन साझेदारों पर महामारी के दौरान शहर में कोविड-19 उपचार केंद्र स्थापित करने के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) से फर्जी तरीके से अनुबंध प्राप्त करने का आरोप है।

बिसुरे दहिसर स्थित कोविड उपचार केंद्र के डीन थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट