एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई: बेस्ट की इलेक्ट्रिक बस में आग लगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र मालवानी में शुक्रवार को डिपो में खड़ी निगम चालित बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम की एक इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बस में आग लग गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुंबई: बेस्ट की इलेक्ट्रिक बस में आग लगी

मुंबई, 16 जून मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र मालवानी में शुक्रवार को डिपो में खड़ी निगम चालित बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम की एक इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बस में आग लग गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

बेस्ट के एक प्रवक्ता ने बताया कि सिंगल डेकर ई-बस की छत पर अपराह्न करीब दो बजकर 55 मिनट पर आग लग गयी, इस बस का निर्माण टाटा मोटर्स ने किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ तत्काल दमकल गाड़ी बुलायी गयी और आग बुझायी गयी।’’

बेस्ट प्रवक्ता ने कहा कि निजी ठेकेदार से किराये पर ली गयी यह बस शुक्रवार सुबह से रूट नंबर 359 पर 53 किलोमीटर का सफर तय कर दिन में एक बजे डिपो पहुंची थी।

उन्होंने कहा, ‘‘अधिकारी आग के कारण की जांच कर रहे हैं।’’

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि बस की छत पर एसी यूनिट में आग लगी और चूंकि उस वक्त बस खाली थी, इसलिए कोई घायल नहीं हुआ।

एक बयान में टाटा मोटर्स ने इस घटना की पुष्टि की है।

टाटा मोटर्स के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ हमने तत्काल कदम उठाया है और हम वजह का पता लगाने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर काम करेंगे और उसी हिसाब से जरूरी उपाय करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2023 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).