एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई: बेस्ट की बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के पश्चिमी उपनगर के एक डिपो में शुक्रवार को बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) की एक बस में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुंबई: बेस्ट की बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई, 17 जनवरी मुंबई के पश्चिमी उपनगर के एक डिपो में शुक्रवार को बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) की एक बस में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ओशिवरा बस डिपो में खड़ी एक बस में लगी आग में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया और कुछ ही मिनटों में आग को बुझा दिया गया।

बेस्ट के एक प्रवक्ता ने बताया कि बस की मरम्मत के दौरान वाहन के अत्यधिक गर्म होने के कारण आग लग गयी।

वाहन को एक निजी संचालक से ‘वेट लीज’ पर लिया गया था।

‘वेट लीज’ से मतलब एक ही कंपनी वाहन, चालक और कंडक्टर सभी चीजें मुहैया कराती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2025 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).