Travel Influencer Aanvi Kamdar Dies: अपनी ‘रील’ से मशहूर हुईं अन्वी कामदार की वीडियो बनाते समय खाई में गिरने से मौत
अपनी बनाईं ‘रील’ से मशहूर हुईं मुंबई निवासी अन्वी कामदार की महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक वीडियो बनाने के दौरान खाई में गिरने से मौत हो गई.
मुंबई, 17 जुलाई : अपनी बनाईं ‘रील’ से मशहूर हुईं मुंबई निवासी अन्वी कामदार की महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक वीडियो बनाने के दौरान खाई में गिरने से मौत हो गई.
अपने सात दोस्तों के साथ घूमने गई 27 वर्षीय ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट’ अन्वी मंगलवार को वीडियो बनाते समय रायगढ़ जिले के मानगांव में कुंभे झरने के पास 300 फुट गहरी खाई में गिर गईं. एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान घायल
मानगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी के अनुसार, मुंबई के मुलुंड की निवासी अन्वी बारिश के दौरान अपने दोस्तों के साथ घूमने गई थीं.
पेशे से सीए अन्वी अपनी सोशल मीडिया रील के लिए मशहूर थीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2024 08:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

