एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई: पेट खराब होने से परेशान व्यक्ति की शौच करते समय 18वीं मंजिल से गिरकर मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पेट खराब होने से परेशान 52 वर्षीय एक व्यक्ति की रविवार को इमारत की 18वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुंबई: पेट खराब होने से परेशान व्यक्ति की शौच करते समय 18वीं मंजिल से गिरकर मौत

मुंबई, 13 जुलाई पेट खराब होने से परेशान 52 वर्षीय एक व्यक्ति की रविवार को इमारत की 18वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आरएके मार्ग थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना मध्य मुंबई के वडाला स्थित 18 मंजिला मातोश्री सदन इमारत में हुई। बहुमंजिला इमारत में रहने वाला यह व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से पेचिश से पीड़ित था।

एक अधिकारी ने बताया, "व्यक्ति बेरोज़गार था। वह अपनी बहन के साथ 18वीं मंज़िल पर रहता था। उनके घर में शौचालय का कोई इस्तेमाल कर रहा था, तभी उसे काबू ना रहा और वह बाहर भागा।"

अधिकारी ने बताया कि वह लिफ्ट के पास एक शाफ्ट के किनारे शौच के लिए बैठा था, लेकिन उसका संतुलन बिगड़ गया और वह भूतल पर गिर गया।

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों की मदद से व्यक्ति को गड्ढे से बाहर निकाला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 09:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).