एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई: लड़के का धड़ मिलने के एक दिन बाद पुलिस ने बरामद की उसकी खोपड़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने मंगलवार को 12 वर्षीय लड़के की खोपड़ी बरामद की, जिसका धड़ उसके लापता होने के लगभग 35 दिन बाद वडाला इलाके में मिला था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुंबई: लड़के का धड़ मिलने के एक दिन बाद पुलिस ने बरामद की उसकी खोपड़ी

मुंबई, पांच मार्च मुंबई पुलिस ने मंगलवार को 12 वर्षीय लड़के की खोपड़ी बरामद की, जिसका धड़ उसके लापता होने के लगभग 35 दिन बाद वडाला इलाके में मिला था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

लड़के की पहचान संदीप यादव के रूप में हुई है, जो 28 जनवरी से लापता था, वह वडाला के ही रहने वाले बिपुल सिकरी नामक व्यक्ति के साथ बाहर गया था।

एक दिन पहले संदीप की का शव मिला था लेकिन उसका सिर धड़ के साथ नहीं था।

मृतक संदीप यादव अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।

उधर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लड़के की तलाश जारी रखी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि वडाला क्रीक इलाके में पेड़ों के झुरमुट में एक सिर कटा शव पड़ा हुआ है।

मंगलवार को तलाशी के दौरान पुलिस को जिस जगह से पीड़ित की लाश मिली थी, उसी जगह से 15-20 फीट दूर मृतक की खोपड़ी मिली।

पुलिस ने सिकरी को पकड़ने के लिए टीमें गठित की हैं।

अधिकारी के मुताबिक सिकरी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और उसे पहले हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारी ने कहा वह हत्या के एक अन्य मामले में पैरोल पर था और मुंबई आया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2024 12:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).