देश की खबरें | मुंबई: नाबालिग से बलात्कार के आरोप में 70 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के भायखला इलाके में दो महीने पहले एक लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में 70 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, आठ मई मुंबई के भायखला इलाके में दो महीने पहले एक लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में 70 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अग्रीपाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि नाबालिग की मां की शिकायत के बाद शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
नाबालिग पीड़िता और आरोपी भायखला इलाके में रहते हैं।
पुलिस ने बताया, ''पीड़िता की मां ने यह कहते हुए पुलिस से संपर्क किया कि उनकी बेटी के अनुसार, बुजुर्ग व्यक्ति ने दो महीने पहले उसे बिस्कुट और चॉकलेट का लालच देकर उससे अपराध किया था। इस शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।''
पुलिस अधिकारी ने बताया, व्यक्ति पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2022 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

