Mumbai: 500 रुपये के भुगतान को लेकर विवाद में 25 वर्षीय युवक की दो भाइयों ने चाकू मारकर हत्या की
मुंबई के बांद्रा उपनगर में क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन की मरम्मत के लिए 500 रुपये नहीं देने पर कथित तौर पर दो भाइयों ने 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
मुंबई, 11 फरवरी : मुंबई के बांद्रा उपनगर में क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन की मरम्मत के लिए 500 रुपये नहीं देने पर कथित तौर पर दो भाइयों ने 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात बांद्रा रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज के नीचे हुई और मृतक की पहचान नाजिम इफ्तिकार खान के रूप में हुई.
अधिकारी के अनुसार, खान और दोनों आरोपी बांद्रा (पूर्व) के गरीब नगर में रहते थे. आरोपियों में से एक ने खान का मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त कर दिया था जिसकी मरम्मत के लिए उसने 1,000 रुपये की मांग की थी. उन्होंने बताया कि दोनों ने खान की पत्नी को 500 रुपये दिए और आश्वासन दिया कि बाकी पैसे रात 12 बजे से पहले दे दिए जाएंगे. यह भी पढ़ें :UP Road Accident: बदायूं में दो मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर, दो लोगों की मौत
अधिकारी ने कहा कि बकाया भुगतान को लेकर लड़ाई के दौरान एक आरोपी ने चाकू निकाला और खान के सीने में वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उन्होंने बताया कि पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया, जहां भर्ती करने से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2023 01:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

