एजेंसी न्यूज

मुंबई: लॉकडाउन के दौरान यात्रा कर रहे 24 प्रवासी मजदूर गिरफ्तार

पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुंबई: लॉकडाउन के दौरान यात्रा कर रहे 24 प्रवासी मजदूर गिरफ्तार
जमात

मुंबई, 15 अप्रैल मुंबई के सांताक्रूज में बुधवार को सुबह लॉकडाउन के दौरान यात्रा कर रहे 25 प्रवासी मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया गया। लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक बढ़ाए जाने के एक दिन बाद ये प्रवासी मजदूर एक मिनी ट्रक में छिप कर मुंबई से उत्तर प्रदेश जाने का प्रयास कर रहे थे।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि 24 मार्च को लागू लॉकडाउन के कारण मुंबई में फंसे सैकड़ों प्रवासी मजदूर मंगलवार को अपने अपने मूल राज्य जाने के लिए परिवहन सुविधा की मांग करते हुए बांद्रा रेलवे स्टेशन के बाहर जमा हो गए थे। उन्हें आशा थी कि उन्हें उनके घर पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेनें संचालित की जाएंगी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सांताक्रूज के मीरा बाग इलाके में गश्त कर रही पुलिस की एक टीम ने संदेह के आधार पर एक वाहन को रोका और उसकी जांच की।

उन्होंने बताया, “ उस मिनी ट्रक के अंदर 25 प्रवासी मजदूर मिले। उन सभी को पुलिस थाने ले जाया गया।”

सांताक्रूज के “भैया वाड़ी ” में रहने वाले ये सभी मजदूर लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के कारण दुखी थे।

अधिकारियों ने बताया कि ये सभी दिहाड़ी मजदूर हैं और मुंबई में अलग अलग काम कर अपनी आजीविका चलाते हैं। ये सभी मजदूर अपने अपने घर जाना चाहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2020 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).