देश की खबरें | ओडिशा में बहु-राज्यीय नकली मुद्रा रैकेट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में दो लोगों की गिरफ्तारी के साथ एक बहु-राज्यीय नकली मुद्रा रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

भद्रक, 12 मई ओडिशा में दो लोगों की गिरफ्तारी के साथ एक बहु-राज्यीय नकली मुद्रा रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) संबित कुमार माझी ने बताया कि शनिवार को भद्रक ग्रामीण थाना क्षेत्र के आनंद बाजार में स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को नकली नोटों के साथ रंगे हाथों पकड़ा।

उन्होंने बताया कि उसके पास से 7,100 रुपये मूल्य के नकली नोट जब्त किए गए।

माझी ने बताया कि पूछताछ के दौरान रैकेट के साजिशकर्ता के बारे में जानकारी मिली, जिसे बाद में जाजपुर जिले के दशरथपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि उसे पहले भी इसी तरह के मामले में आंध्र प्रदेश में गिरफ्तार किया गया था।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने उसके घर से 2.72 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट जब्त किए।

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह एक लाख रुपये के नकली नोटों को 20,000 रुपये के असली नोटों के बदले बेचता था।

उन्होंने बताया कि वह बालासोर जिले में भी एक मामले में वांछित था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\