ताजा खबरें | मुख्तार अंसारी के बेटे ने सरकारी अधिकारियों से ‘हिसाब बराबर’ करने की दी धमकी, प्राथमिकी दर्ज

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. जेल में बंद गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के उम्मीदवार अब्बास का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित हो रहा है, जिसमें सरकारी अधिकारियों से ‘हिसाब बराबर’करने की धमकी दी गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मऊ (उप्र), चार मार्च जेल में बंद गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के उम्मीदवार अब्बास का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित हो रहा है, जिसमें सरकारी अधिकारियों से ‘हिसाब बराबर’करने की धमकी दी गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अंसारी के एक चुनावी जनसभा में कथित तौर पर दिये गये धमकी भरे संबोधन का वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर की अगुवाई वाली सुभासपा इस चुनाव में समाजवादी पार्टी के गठबंधन के साथ मैदान में है।

मऊ के पुलिस अधीक्षक सुशील चंद्रभान घुले ने शुक्रवार को बताया कि मऊ कोतवाली में आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सुभासपा उम्मीदवार अंसारी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 171 जी (चुनाव के संबंध में झूठा बयान) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है और सदर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी को अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।

अब्‍बास अंसारी के संबोधन से संबंधित एक कथित वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित हुआ है जिसमें वह अधिकारियों को लक्ष्य कर कहते सुने जा रहे हैं, ‘‘जो आज डंडा चला रहे हैं, यहां पर अगले मुख्यमंत्री होने वाले अखिलेश भैया (समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव) से कहकर आया हूं...छह महीने तक कोई तबादला, तैनाती नहीं होगी... जो है वह यहीं रहेगा...जिस-जिस के साथ जो-जो किया है... उसका हिसाब किताब यहां देना पड़ेगा।'’

अंसारी के वीडियो को भारतीय जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए ट्वीट किया, 'कौन सा हिसाब-किताब पूरा करने के ख्वाब देखे जा रहे हैं, अभी तक हवा का रुख समझ में नहीं आया लगता है, सपा मतलब गुंडागर्दी।'

इसी वीडियो को उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी ट्विटर पर साझा कर आरोप लगाया है कि अब्‍बास अंसारी प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को खुलेआम धमकी दे रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्विटर पर अब्‍बास का कथित वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया '' योगी जी भी किसी माफ‍िया को यूपी की जेल से वापस पंजाब की जेल स्थानांतरित नहीं होने देंगे, जो यहां है वो यहां ही रहेगा।''

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष अप्रैल माह में अब्‍बास अंसारी के पिता और मऊ से 1996 से लगातार विधायक कथित बाहुबली मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने पंजाब के रोपण जेल से लाकर यहां बांदा जेल में दाखिल किया था। करीब दो वर्ष बाद उच्चतम न्यायालय तक चले अदालती दांव-पेंच के बाद उप्र सरकार मुख्तार को पंजाब से बांदा जेल में स्थानांतरित कराने में सफल हुई थी। मऊ में इस बार मुख्तार अंसारी चुनाव नहीं लड़ रहे और उनके नाम पर उनके पुत्र अब्‍बास अंसारी चुनाव मैदान में हैं। मऊ जिले में आखिरी चरण में सात मार्च को मतदान होगा।

सं आनन्द देवेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान