देश की खबरें | शस्त्र लाइसेंस धोखाधड़ी मामले में मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्‍बास की जमानत याचिका खारिज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां की एक अदालत ने खेल कोटे से लिए गए एक शस्त्र लाइसेंस पर धोखाधड़ी करके कई हथियार खरीदने के मामले में सोमवार को बाहुबली मुख्तार अंसारी के विधायक पुत्र अब्बास अंसारी की जमानत अर्जी खारिज कर दी।

लखनऊ, 13 फरवरी यहां की एक अदालत ने खेल कोटे से लिए गए एक शस्त्र लाइसेंस पर धोखाधड़ी करके कई हथियार खरीदने के मामले में सोमवार को बाहुबली मुख्तार अंसारी के विधायक पुत्र अब्बास अंसारी की जमानत अर्जी खारिज कर दी।

सांसद-विधायक अदालत (एमपी-एमएलए कोर्ट) के विशेष न्‍यायाधीश हरबंस नारायण ने खेल कोटे से लिए गए एक शस्त्र लाइसेंस पर धोखाधड़ी करके कई हथियार खरीदने के मामले में विधायक अब्बास अंसारी की जमानत अर्जी खारिज कर दी।

आदेश पारित करते हुए विशेष न्यायाधीश ने कहा कि अंसारी के खिलाफ लगाए गए अपराध गंभीर हैं और वह इस समय जमानत के हकदार नहीं हैं।

महानगर थाना के तत्‍कालीन प्रभारी अशोक सिंह ने 12 अक्टूबर 2019 को अब्बास अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया है कि अब्बास ने लखनऊ से बंदूक का लाइसेंस हासिल किया और बाद में उसे दिल्ली स्थानांतरित कर दिया, जहां उसने बदले हुए पते पर कई हथियार खरीदे।

रिपोर्ट में कहा गया कि आरोपी ने लखनऊ पुलिस को जानकारी दिये बिना बगैर अनुमति के धोखाधड़ी कर लाइसेंस को दिल्ली स्थानांतरित करवा लिया।

उल्लेखनीय है कि आपराधिक मामलों में अब्‍बास अंसारी चित्रकूट जेल में बंद हैं, जहां हाल ही में गैर कानूनी तरीके से उनसे मुलाकात करने के मामले में उनकी पत्नी निकहत अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Ruturaj Gaikwad IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन, देखें घातक सलामी बल्लेबाज के आकंड़ें