देश की खबरें | ‘‘मी टू’’ मुहिम पर टिप्पणी करने को लेकर सोशल मीडिया पर मुकेश खन्ना की हुई आलोचना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ और टीवी धारावाहिक ‘महाभारत’ में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले प्रख्यात अभिनेता मुकेश खन्ना को ‘मी टू’ मुहिम पर अपनी टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 31 अक्टूबर सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ और टीवी धारावाहिक ‘महाभारत’ में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले प्रख्यात अभिनेता मुकेश खन्ना को ‘मी टू’ मुहिम पर अपनी टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा है।

खन्ना ने अपने बयान में कहा था कि ‘मी टू’ मुहिम तब शुरू हुई, जब महिलाएं अपने घरों से बाहर निकलीं और कामकाजी हो गईं।

यह भी पढ़े | राजस्थान में आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जर नहीं जाएंगे आन्दोलन पर, सरकार के साथ बातचीत के बाद फैसला: 31 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उल्लेखनीय है कि ‘मी टू’ मुहिम 2017 में हॉलीवुड में शुरू हुई थी। दरअसल, मनोरंजन उद्योग की कई महिलाओं ने कई कद्दावर लोगों पर अपना यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। इस मुहिम के जरिये महिलाओं ने कार्यस्थल पर अपनी सुरक्षा की ओर ध्यान आकृष्ट किया ।

साल भर बाद इस मुहिम ने बॉलीवुड में भी गति पकड़ी, जब अदाकारा तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर अपना यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इसके बाद भारतीय सिनेमा उद्योग की कई महिलाओं ने कामकाज के खराब माहौल के खिलाफ मुखर होकर बोला।

यह भी पढ़े | Ayodhya: पीएम मोदी के भाई प्रहलाद पहुंचे अयोध्या, रामलला का किया दर्शन.

एक न्यूज चैनल को दिए एक साक्षात्कार की कथित वीडियो क्लिप में खन्ना ने दावा किया कि ‘मी टू’ मुहिम शुरू हुई क्योंकि महिलाओं ने पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलना शुरू करने की कोशिश की।

खन्ना (62) को इसमें कथित तौर पर यह कहते सुना जा सकता है, ‘‘ पुरूष और महिलाएं अलग-अलग हैं। महिलाओं का काम घर संभालना है, माफ कीजिएगा क्योंकि मैं कुछ खास चीजें कह रहा हूं। मीटू की समस्या तब शुरू हुई, जब महिलाओं ने काम करना शुरू किया। आज महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलने के बारे में बात करती हैं। ’’

खन्ना की टिप्पणी की सोशल मीडिया पर कई लोगों ने आलोचना की है। यहां तक कि एक ट्विटर यूजर ने उन्हें महिलाओं से नफरत करने वाला तक कहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\