देश की खबरें | गोवर्धन में गुरु पूर्णिमा पर्व पर कड़ी सुरक्षा के बीच निकली मुड़िया शोभायात्रा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में आज गुरु पूर्णिमा पर्व पर गोवर्धन कस्बे में पांच सदी पुरानी परम्परा के अनुरूप सनातन गोस्वामी के शिष्यों ने गुरु की याद में अपने सिर मुंडवा कर उनके डोले के साथ शहर में शोभायात्रा निकाली।
मथुरा, 24 जुलाई उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में आज गुरु पूर्णिमा पर्व पर गोवर्धन कस्बे में पांच सदी पुरानी परम्परा के अनुरूप सनातन गोस्वामी के शिष्यों ने गुरु की याद में अपने सिर मुंडवा कर उनके डोले के साथ शहर में शोभायात्रा निकाली।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष भी जनपद के विश्वप्रसिद्ध ‘मुड़िया पूनों’ मेले का आयोजन स्थगित रखने का निर्णय लिया था। इस मेले के आयोजन के पांच दिनों के बीच (देवशयनी एकादशी से लेकर आषाढ़ पूर्णिमा तक) देश-विदेश से 60-70 लाख तक श्रद्धालु परिक्रमा लगाने आते रहे हैं।
प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि मुड़िया परिक्रमा की परम्परा को देखते हुए सनातन गोस्वामी के अनुयायियों को शोभायात्रा निकालने की अनुमति दी गयी थी ।
उन्होंने बताया कि अनुयायियों ने बड़े ही उत्साह के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शोभायात्रा निकाली ।
दूसरी ओर नगर वासियों ने मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। गुरु पूर्णिमा पर शनिवार को गोवर्धन में आस्था और परम्परा का अद्भुत संगम दिखाई दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)