एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | एमएसआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल 40वें दिन भी जारी, 105 बस डिपो में सेवा बहाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 40वें दिन भी जारी रही। वहीं, राज्य के 250 डिपो में से 105 में बस परिचालन सेवा बहाल हो गयी और लगभग 19,000 कर्मचारी ड्यूटी पर लौट गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | एमएसआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल 40वें दिन भी जारी, 105 बस डिपो में सेवा बहाल

मुंबई, छह दिसंबर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 40वें दिन भी जारी रही। वहीं, राज्य के 250 डिपो में से 105 में बस परिचालन सेवा बहाल हो गयी और लगभग 19,000 कर्मचारी ड्यूटी पर लौट गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एमएसआरटीसी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, घाटे में चल रहे निगम के राज्य सरकार के साथ विलय की मांग के लिए आहूत हड़ताल के बीच लगभग 19,000 कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी पर लौटने के बाद तीन दिसंबर को 49 के मुकाबले सोमवार को राज्य भर में 105 डिपो पर बसों का संचालन शुरू हो गया।

राज्य द्वारा संचालित परिवहन निकाय में कुल 92,266 कर्मचारी हैं। इसका मतलब है कि 73,000 से अधिक कर्मचारी अभी भी सरकार के साथ निगम के विलय की अपनी एकमात्र मांग को लेकर हड़ताल पर हैं, जो राज्य के अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह बेहतर और समय पर वेतन सुनिश्चित करेगा।

विज्ञप्ति में इस बात पर प्रकाश डाला गया कि रविवार को निगम ने राज्य भर में विभिन्न मार्गों पर लगभग 735 बसों के साथ सेवाओं का संचालन किया और इस दौरान बसों में 1.04 लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया।

निगम ने सोमवार को मराठवाड़ा क्षेत्र के लातूर और धारूर में डिपो से बाहर जाने वाली बसों की आवाजाही में बाधा डालने के आरोप में एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करवाई।

एमएसआरटीसी के ज्यादातर कर्मचारी अपनी मांग से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं और वह निगम के राज्य सरकार में विलय की मांग पर अड़े हुए हैं। कर्मचारियों ने 28 अक्टूबर को हड़ताल शुरू की थी और पिछले महीने अपनी हड़ताल तेज कर दी। तब से ज्यादातर बस डिपो बंद हैं जिससे यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

एमएसआरटीसी के अधिकारियों के अनुसार राज्य के स्वामित्व वाले निगम ने हड़ताल के कारण अब तक 9,625 स्थायी कर्मचारियों को और 1,990 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को निलंबित किया है।

गौरतलब है कि एमएसआरटीसी लगभग 16,000 बसों के बेड़े के साथ देश के सबसे बड़े सार्वजनिक परिवहन निकायों में से एक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2021 10:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).