Parliament Monsoon Session: विपक्षी दलों के सांसदों ने काली कमीज पहनकर और काली पट्टी बांधकर संसद परिसर में किया प्रदर्शन
विपक्षी ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के कई घटक दलों के सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में शामिल कई सांसदों ने काली कमीज पहन रखी थी, तो कई ने बांह पर काली पट्टी बांध रखी थी.
नयी दिल्ली, 23 जुलाई : विपक्षी ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के कई घटक दलों के सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में शामिल कई सांसदों ने काली कमीज पहन रखी थी, तो कई ने बांह पर काली पट्टी बांध रखी थी.
संसद के ‘मकर द्वार’ के निकट आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कई अन्य सांसद शामिल हुए. उन्होंने ‘मोदी सरकार हाय-हाय’ और ‘मोदी सरकार डाउन-डाउन’ के नारे लगाए. विपक्षी सांसदों ने यह भी कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर के विषय पर सदन में कब चर्चा होगी. उन्होंने यह भी कहा कि इस विषय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जवाब देना चाहिए. यह भी पढ़ें : बिरला ने नारेबाजी कर रहे विपक्षी सांसदों से कहा: आप सड़कों का आचरण संसद में कर रहे हैं
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, ‘‘बिहार में जो प्रक्रिया (एसआईआर) शुरू हुई और यह पूरे देश में फैलेगी. इसका मकसद यह है कि जो भाजपा को वोट नहीं करते, उनका मताधिकार छीना जाएगा. इस वोटबंदी का हम पुरजोर विरोध करते रहेंगे.’’ उन्होंने कहा कि एसआईआर और पहलगाम के मामले पर ससंद में कब चर्चा होगी, उस बारे में सरकार को स्पष्ट करना चाहिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2025 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

