देश की खबरें | मप्र का पहला ड्राइव इन सिनेमा शुक्रवार से भोपाल में प्रारंभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश का पहला ओपन एयर थिएटर ‘‘ड्राइव-इन-सिनेमा’’ 29 जनवरी से यहां स्थित राज्य पर्यटन निगम के एक होटल लेक व्यू रेसीडेंसी परिसर में शुरु होगा। पर्यटन निगम ने इसकी जानकारी दी ।

भोपाल, 28 जनवरी मध्य प्रदेश का पहला ओपन एयर थिएटर ‘‘ड्राइव-इन-सिनेमा’’ 29 जनवरी से यहां स्थित राज्य पर्यटन निगम के एक होटल लेक व्यू रेसीडेंसी परिसर में शुरु होगा। पर्यटन निगम ने इसकी जानकारी दी ।

निगम ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान यह प्रदेश की राजधानी भोपाल में फिल्म प्रेमियों को एक नया अनुभव प्रदान करेगा।

पर्यटन निगम की ओर से बृहस्पतिवार को जारी बयान में प्रबंध संचालक एस विश्वनाथन ने बताया कि ड्राइव इन सिनेमा में 100 कारों की क्षमता के साथ 100 दर्शकों के बैठने के लिये आरामदायक सीटों की सुविधा भी रहेगी।

उन्होंने बताया कि विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर और प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की उपस्थिति में इस सिनेमा का उद्घाटन किया जायेगा।

विश्वनाथन ने बताया कि इस अवसर पर गुरदासपुर से भाजपा सांसद एवं जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और मशहूर फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी भी विशेष रुप से मौजूद रहेगें। उन्होंने बताया कि इस सुविधा का उद्घाटन देश भक्ति फिल्म "उड़ी: सर्जिकल स्ट्राइक" का प्रदर्शन करके किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ड्राइव इन सिनेमा विशेष स्क्रीन और हाईटेक साउंड सिस्टम के साथ 90,000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें रोजाना दो शो आयोजित किए जाएंगे । उन्होंने बताया कि इसके साथ ही यहां फूड कोर्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर