देश की खबरें | मप्र : महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, एक आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में 40 वर्षीय एक महिला के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस के मुताबिक यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर एक गांव में हुई। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुनील बरकड़े ने बताया कि अपने पति और बच्चों के साथ गांव के पास खेत में बने अपने घर में रहने वाली महिला ने रविवार को शिकायत दर्ज करायी की कि दो दिन पहले जब वह घर जा रही थी तो दो लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया।

रायसेन (मप्र) , 30 जुलाई मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में 40 वर्षीय एक महिला के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस के मुताबिक यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर एक गांव में हुई। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुनील बरकड़े ने बताया कि अपने पति और बच्चों के साथ गांव के पास खेत में बने अपने घर में रहने वाली महिला ने रविवार को शिकायत दर्ज करायी की कि दो दिन पहले जब वह घर जा रही थी तो दो लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी आकाश खंगार और लक्ष्मण लोधी ने पीड़िता को एक सुनसान जगह पर पाकर उसे पकड़ लिया और उसके साथ बलात्कार किया। अधिकारी के मुताबिक आरोपियों ने महिला को इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

बरकड़े ने बताया कि डरी हुई महिला ने रविवार को अपने पति को इस घटना की जानकारी दी जिसके बाद महिला ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

बेगमगंज के थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन ने बताया कि शिकायत के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\