देश की खबरें | मप्र नगरीय निकाय चुनाव: भाजपा ने 417 तो कांग्रेस ने 250 स्थान हासिल किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में 46 नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम शुक्रवार को मतगणना के बाद घोषित किए गए जिनमें सत्तारुढ़ भाजपा 417, कांग्रेस 250, निर्दलीय 131, आम आदमी पार्टी (आप) 07, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) 07, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 03 स्थानों पर विजयी रहे।

भोपाल, 30 सितंबर मध्यप्रदेश में 46 नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम शुक्रवार को मतगणना के बाद घोषित किए गए जिनमें सत्तारुढ़ भाजपा 417, कांग्रेस 250, निर्दलीय 131, आम आदमी पार्टी (आप) 07, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) 07, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 03 स्थानों पर विजयी रहे।

राज्य चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि 46 नगर निकायों के चुनाव के लिए कुल 3,397 उम्मीदवार मैदान में थे जिसमें 17 नगर पालिका और 29 नगर परिषद शामिल है। उन्होंने बताया कि गत मंगलवार को मतदान हुआ था। इन चुनावों में 25 पार्षद निर्विरोध चुने गए।

अधिकारी ने बताया कि पार्षदों की 814 सीटों में से भाजपा ने 417, कांग्रेस ने 250, आप ने 07, जीजीपी ने 07, बसपा ने 03 और निर्दलीय ने 131 सीटें जीती हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने नगरीय निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर पुलिस, प्रशासन व सत्ता के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया ।

उन्होंने कहा, ‘‘आज सामने आये 46 नगरीय निकाय चुनाव के परिणामों में कांग्रेस समर्थित विजयी सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनायें। भाजपा सरकार ने पुलिस ,पैसे व प्रशासन का उपयोग कर, सत्ता का जमकर दुरुपयोग किया और यह चुनाव लड़ा था।’’

कमलनाथ ने दावा किया, ‘‘12 महीने में हम वापस सरकार में लौटेंगे, जनता का समर्थन हमारे साथ है। मैं मतदाता साथियों का आभार मानता हूं, जिन्होंने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को विजयी बनाया।’’

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि 46 नगरीय निकायों में से भाजपा में 38 निकायों में बहुमत हासिल किया है। सागर जिले में खुरई तथा गढ़ाकोटा जैसे निकायों में सभी सीटों पर भाजपा विजयी हुई है और इन सभी निकायों में भाजपा का अध्यक्ष निर्वाचित होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने छिंदवाड़ा जिले की नगर निकाय चुनावों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है अब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ जी उत्तर दें कि वहां कांग्रेस क्यों हार गई?

भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि भाजपा ने जनजातीय बहुल इलाकों में भी जीत हासिल की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\