एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मप्र : ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में चाचा-भतीजे की मौत, एक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो जाने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मप्र : ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में चाचा-भतीजे की मौत, एक घायल

बैतूल, चार मई मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो जाने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर बैतूल-परतवाड़ा मार्ग स्थित झल्लार थाने के अंतर्गत आने वाले घाट में रविवार शाम को हुई।

जिला अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि अरुण ककोडिय़ा (30) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके 10 वर्षीय भतीजे हिमांशु का पैर कट गया और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी भी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना में हिमांशु के पिता बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक अरुण और हिमांशु तथा बाबूलाल, भीकुंड गांव से एक शादी में शामिल होने के लिए शाहपुर जा रहे थे।

वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2025 11:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).