देश की खबरें | मप्र : रीवा में दो नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज, पांच लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के रीवा जिले में दो नाबालिग लड़कियों से सामूहिक बलात्कार के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
रीवा (मप्र), आठ अगस्त मध्य प्रदेश के रीवा जिले में दो नाबालिग लड़कियों से सामूहिक बलात्कार के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि घटना का एक वीडियो रविवार को सामने आया। करीब 25 दिन पहले हनुमना थाना क्षेत्र के अंतर्गत वन क्षेत्र में हुई इस घटना के सिलसिले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित चचेरी बहनें थीं, जिनकी उम्र 14 और 16 साल है। दोनों जंगल में बकरियों को चराने के लिए गई थीं।
अधिकारी ने बताया कि वहां घूम रहे कुछ लोगों ने कथित तौर पर लड़कियों से बलात्कार किया और वीडियो बनाया।
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पीड़ितों को धमकी दी थी कि अगर घटना के बारे में उन्होंने किसी को बताया तो वे वीडियो प्रसारित कर देंगे। सोनकर ने कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पीड़ितों का पता लगाया।
उन्होंने बताया कि लड़कियों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों की धमकी से वे डर गईं इसलिए उन्होंने इस संबंध में पहले कोई शिकायत नहीं की।
अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों और उनके परिवारों ने सोमवार को पुलिस से शिकायत की और बाद में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।
उन्होंने कहा कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत सामूहिक बलात्कार और घटना का वीडियो बनाने तथा इसे प्रसारित करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2023 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

