एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मप्र: शिवपुरी में जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मासूमों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में गेहूं में रखी कीटनाशक दवा से निकली जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मासूमों की मौत हो गई जबकि उनके माता-पिता गंभीर रूप से बीमार हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मप्र: शिवपुरी में जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मासूमों की मौत

शिवपुरी, 29 जुलाई मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में गेहूं में रखी कीटनाशक दवा से निकली जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मासूमों की मौत हो गई जबकि उनके माता-पिता गंभीर रूप से बीमार हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मालबर्वे गांव में सोमवार देर रात उस वक्त हुई जब गिरिराज धाकड़ (30) अपनी पत्नी पूनम (28) और दो बच्चों अधिक (3) और मानवी (5) के साथ घर के उसी कमरे में सो रहे थे, जहां कुछ दिन पहले उन्होंने गेहूं में कीटनाशक दवा रखी थी।

भटनावर चौकी की प्रभारी सीमा धाकड़ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला कीटनाशक से बनी गैस का लग रहा है।

उन्होंने कहा कि बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत की वजह क्या रही।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गिरिराज धाकड़ और उनकी पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2025 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).