एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मप्र : पन्ना में पिकनिक मनाने गए तीन युवकों की झरने में डूबने से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में लोकप्रिय पिकनिक स्थल बृहस्पति कुंड झरने से तीन युवकों के शव बरामद किए गए हैं। ये सभी युवक दो दिन पहले पिकनिक मनाने वहां गए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मप्र : पन्ना में पिकनिक मनाने गए तीन युवकों की झरने में डूबने से मौत

पन्ना, एक जुलाई मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में लोकप्रिय पिकनिक स्थल बृहस्पति कुंड झरने से तीन युवकों के शव बरामद किए गए हैं। ये सभी युवक दो दिन पहले पिकनिक मनाने वहां गए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सतना और पन्ना जिलों से एसडीईआरएफ (राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल) की संयुक्त टीम द्वारा 48 घंटे के गहन तलाशी अभियान के बाद सभी शवों को बाहर निकाला गया।

अधिकारी ने बताया कि तीनों युवक नहाते समय गहरे पानी में फंस गए और डूब गए।

बृहस्पति कुंड झरना मानसून के दौरान एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल बन जाता है।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को एक युवक का शव बरामद किया गया, जबकि बाकी दो युवकों के शव को मंगलवार को निकाला गया। उन्होंने बताया कि मृतकों की उम्र अभी पता नहीं चल पाई है।

एसडीईआरएफ (पन्ना) के प्लाटून कमांडर सत्यपाल जैन ने बताया कि अभिषेक धीमर, कृष्ण शर्मा और त्वरित चौधरी नामक तीनों युवक गहरे पानी में फंस गए थे और कड़ी मशक्कत के बाद उनके शव निकाले गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).