एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मप्र : दतिया में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मप्र : दतिया में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोगों की मौत

दतिया, 17 जुलाई मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना रविवार रात करीब नौ बजे थरेट थाना क्षेत्र के पिपरौआ गांव के पास हुई।

थरेट थाने के प्रभारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहन को टक्कर मारने के बाद चालक कार के साथ मौके से फरार हो गया।

थाना प्रभारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने हादसे में घायल मोटरसाइकिल सवार लोगों को इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2023 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).