देश की खबरें | मप्र : सतना में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के सतना जिले के उचेहरा में शुक्रवार को तेज रफ्तार से जा रहे एक डीजल टैंकर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
सतना (मप्र), 17 दिसंबर मध्यप्रदेश के सतना जिले के उचेहरा में शुक्रवार को तेज रफ्तार से जा रहे एक डीजल टैंकर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मैहर इलाके के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) हिमाली सोनी ने बताया कि सतना-मैहर मार्ग पर उचेहरा थाना इलाके कोरवारा मोड़ के पास हुए इस हादसे में टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई।
उन्होंने कहा कि घटना की सूचना पर पुलिस बल पहुंचा और दमकल के दो वाहनों की मदद से आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया।
सोनी ने बताया कि हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
उन्होंने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए उचेहरा लाया गया है।
उचेहरा पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में मोटरसाइकिल टैंकर के नीचे फंस गई और उसकी तेल की टंकी फूट गई, जिससे दोनों वाहनों में आग लगी, जबकि मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोग दूर जाकर गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान गणेश कोल (25), सुनील रावत और ध्रुव चौबे के रूप में की गई है। वे हादसे के वक्त उचेहरा से मैहर जा रहे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2021 09:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

