देश की खबरें | मप्र: ट्रक ने कांस्टेबल को मारी टक्कर, घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के उड़न दस्ते में तैनात कांस्टेबल को एक ट्रक ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जबलपुर, तीन अप्रैल मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के उड़न दस्ते में तैनात कांस्टेबल को एक ट्रक ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

बरगी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक शिवराज सिंह ने बताया कि जबलपुर से लगभग 47 किलोमीटर दुर शनिवार को कालादेही गांव के पास उड़न दस्ते द्वारा वाहनों की जांच के दौरान ट्रक कांस्टेबल प्रकाश चौधरी (30) के पैरों पर चढ़ गया। इससे चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गये और उन्हें उपचार के लिये जबलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब परिवहन विभाग का उड़न दस्ता वाहनों की जांच कर रहा था।

सिंह ने कहा कि ट्रक को जब्त किया गया जबकि चालक फरार हो गया।

वहीं, जबलपुर के परिवहन अधिकारी संतोष पॉल ने कहा कि कांस्टेबल प्रकाश चौधरी जबलपुर में तैनात नहीं हैं इसलिये वह यहां के उड़न दस्ते में शामिल नहीं थे।

उन्होंने बताया कि चौधरी रीवा जिले में विभाग के चरघाट कार्यालय में पदस्थ हैं और अवकाश पर थे।

पॉल ने कहा कि चौधरी दुर्घटना में उस समय घायल हुए, जब वह अपने बैच के साथी से मिलने सड़क पार कर रहे थे। घटना के दौरान उड़न दस्ते के सदस्य राष्ट्रीय राजमार्ग (जबलपुर-नागपुर) पर वाहनों की जांच कर रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड