देश की खबरें | मप्र : भाजपा विधायक के हाथों बल्ले से "पिटने" वाले अधिकारी की अदालत में दोबारा गवाही होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंदौर के भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा नगर निगम के एक भवन निरीक्षक को क्रिकेट के बल्ले से कथित तौर पर पीटने के मामले में इस शिकायतकर्ता को गवाही के लिए दोबारा बुलाए जाने की अर्जी विशेष अदालत ने शुक्रवार को मंजूर कर ली। अभियोजन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इंदौर (मध्यप्रदेश), 22 जुलाई इंदौर के भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा नगर निगम के एक भवन निरीक्षक को क्रिकेट के बल्ले से कथित तौर पर पीटने के मामले में इस शिकायतकर्ता को गवाही के लिए दोबारा बुलाए जाने की अर्जी विशेष अदालत ने शुक्रवार को मंजूर कर ली। अभियोजन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि विधायकों और सांसदों से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली एक विशेष अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अभियोजन की वह अर्जी मंजूर कर ली जिसमें शिकायतकर्ता भवन निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बायस को दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 311 के तहत गवाही के लिए फिर से बुलाने की गुजारिश की गई थी।

इस अर्जी पर बहस के दौरान विजयवर्गीय के वकीलों ने कहा कि शिकायतकर्ता जब एक बार अदालत में अपना बयान दर्ज करा चुका है, तो उसे गवाही के लिए दोबारा बुलाए जाने का कोई मतलब नहीं है।

विशेष अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए चार अगस्त की तारीख तय की है।

बहुचर्चित मामले में आरोपों का सामना कर रहे भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि 37 वर्षीय भाजपा विधायक ने इंदौर के गंजी कम्पाउंड क्षेत्र के एक जर्जर मकान को ढहाने की मुहिम के विरोध के दौरान 26 जून 2019 को बायस को क्रिकेट के बल्ले से कथित तौर पर पीट दिया था।

राज्य में कमलनाथ की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया था और इसके बाद भाजपा विधायक को गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल इस मामले में जमानत पर बाहर हैं।

मुकदमे की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि बायस की दोबारा गवाही के दौरान विशेष न्यायालय से अदालत कक्ष में संबंधित वीडियो चलाने की मंजूरी देने का अनुरोध किया जा सकता है और वकीलों द्वारा शिकायतकर्ता से वीडियो के बारे में सवाल किए जा सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\