देश की खबरें | मप्र: शख्स ने कुल्हाड़ी से महिला की हत्या की और फिर चश्मदीद को भी मार डाला, गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मंडला जिले में बृहस्पतिवार को एक शख्स ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से एक महिला की हत्या कर दी और फिर इस घटना के एक चश्मदीद को भी मार डाला। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मंडला, 17 जुलाई मध्य प्रदेश के मंडला जिले में बृहस्पतिवार को एक शख्स ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से एक महिला की हत्या कर दी और फिर इस घटना के एक चश्मदीद को भी मार डाला। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
घुघरी पुलिस थाने की प्रभारी पूजा बघेल ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर घरगुटी गांव में सुबह करीब 11 बजे हुई।
उन्होंने कहा, ‘‘महेश मरावी (45) ने विवाद के बाद अपनी पड़ोसी हरिओम बाई (45) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। राजकुमार उइके (30) ने घटना को देखा और वहां से भागने की कोशिश की। मरावी ने उसका पीछा किया और उसी हथियार से उसकी हत्या कर दी।’’
बघेल ने बताया कि स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने मरावी को पकड़ लिया और उसे एक खंभे से बांधने के बाद पुलिस को बुलाया।
अधिकारी ने बताया कि मरावी पर दो हत्याओं और अन्य अपराधों के आरोप हैं।
उन्होंने बताया कि मरावी से गहन पूछताछ की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2025 09:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

