देश की खबरें | मप्र : पन्ना में भालू ने दंपत्ति को मार डाला, नोच-नोचकर आधा शरीर खा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के पन्ना शहर के नजदीक खेरमाई के पास रविवार सुबह भालू ने एक दंपत्ति पर हमला कर जान से मार दिया और करीब पांच घंटे तक उनके मृत शरीर को नोच-नोचकर खाता रहा। वह दंपत्ति के आधे से अधिक शरीर को खा गया।

पन्ना (मप्र), पांच जून मध्यप्रदेश के पन्ना शहर के नजदीक खेरमाई के पास रविवार सुबह भालू ने एक दंपत्ति पर हमला कर जान से मार दिया और करीब पांच घंटे तक उनके मृत शरीर को नोच-नोचकर खाता रहा। वह दंपत्ति के आधे से अधिक शरीर को खा गया।

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिस और वन विभाग के कुछ कर्मचारी इस भालू को शवों के पास से भगाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह इन शवों के पास से नहीं हटा और उन्हें नोच-नोचकर खाता रहा।

बाद में पन्ना बाघ अभयारण्य का दल आया और उसने इस भालू को बेहोश कर पकड़ लिया। लेकिन तब तक वह इस दंपत्ति के आधे से अधिक शरीर को खा चुका था।

इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग की टीम मौके पर बहुत देरी से आई।

उत्तर वन मंडल पन्ना के वन मंडलाधिकारी गौरव शर्मा ने मीडिया को बताया कि भालू के हमले में मारे गये दंपत्ति की पहचान मुकेश ठाकुर (50) और उनकी पत्नी इंदिरा ठाकुर (45) के रूप में की गई है। वे पन्ना शहर के रानीगंज मोहल्ले के रहने वाले थे।

उन्होंने कहा, ‘‘भालू ने जब इस दंपति पर हमला किया, तब वे शायद किसी मंदिर में जा रहे थे। भालू उनके शरीर को खा रहा था।’’

शर्मा ने बताया, ‘‘सूचना मिलने पर हमने अपना स्टाफ मौके पर भेजा था। हमने पन्ना बाघ अभयारण्य के दल को भी बताया। अभी इस भालू को बेहोश कर पकड़ लिया गया है और दंपत्ति का शव भी बरामद किया है।’’ उन्होंने कहा कि इस भालू को हम बाहर चिड़ियाघर में ले जाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि शासन के नियमानुसार मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये (कुल आठ लाख रूपये) की आर्थिक मदद दी जाएगी। यह मदद एक-दो दिन में दे दी जाएगी।

मृतक के परिजनों के अनुसार यह घटना रविवार सुबह उस वक्त हुई, जब यह दंपति पन्ना शहर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेरमाई के पास एक मंदिर में पूजा अर्चना करने गये थे। सुबह पौने सात बजे भालू के हमले की जानकारी मिलने पर परिजन वहां पहुंचे , तो देखा कि भालू उन्हें खा रहा है।

परिजनों के अनुसार उन्होंने पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी, लेकिन ढाई-तीन घंटे बाद पुलिस एवं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया कि यह वन विभाग की लापरवाही है, जिसके कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।

उन्होंने कहा कि जब तक पन्ना बाघ अभयारण्य के बचाव दल ने इस भालू को बेहोश कर पकड़ा, तब तक वह इस दंपति के आधे से अधिक शरीर को भालू नोच-नोचकर खा चुका था।

नाराज परिजनों ने कुछ देर तक वहां हंगामा किया। इसके बाद गरीब परिवार को आर्थिक मदद के साथ नौकरी की मांग की है।

सं रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\