देश की खबरें | मप्र : बच्चे का जबरन धर्मांतरण कराने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंदौर में एक व्यक्ति को आठ साल के एक बच्चे का कथित रूप से धर्मांतरण करने के मामले में गिरफ्तार किया है। बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

इंदौर (मध्य प्रदेश), 16 जुलाई इंदौर में एक व्यक्ति को आठ साल के एक बच्चे का कथित रूप से धर्मांतरण करने के मामले में गिरफ्तार किया है। बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, बच्चा और उसकी मां 2018 में एक ट्रेन से लापता हो गए थे और पिछले कुछ साल से गिरफ्तार आरोपी के साथ रह रहे थे। शिकायतकर्ता को हाल ही में उनके ठिकाने के बारे में पता चला। आरोपी ने बच्चे को अपना बेटा बता कर उसका फर्जी जन्म प्रमाण पत्र भी बनवाया है।

खजराना थाना के प्रभारी दिनेश वर्मा ने कहा कि व्यक्ति ने 32 वर्षीय आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और शनिवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इंदौर के खजराना इलाके के रजा कॉलोनी का रहने वाला है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी), 467, 468, 471 (सभी जालसाजी से संबंधित) और 34 (एक समान मंशा) और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, 2021 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

वर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता राजस्थान के बाड़मेर का रहने वाला है और उसने 2014 में मध्य प्रदेश के शाजापुर की लड़की से शादी की थी। बच्चा होने के बाद यह महिला अपने पति को बिना बताये 2018 में ट्रेन से गायब हो गई और अपने बेटे सहित वह आरोपी के साथ रहने लगी।

उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड