एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मप्र : निवाड़ी जिले में खेत में सो रहे दो किसानों की गला रेत कर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में खेत में रखवाली कर रहे दो किसानों की अज्ञात बदमाशों ने गला रेत कर हत्या कर दी।

देश की खबरें | मप्र : निवाड़ी जिले में खेत में सो रहे दो किसानों की गला रेत कर हत्या

निवाड़ी (मप्र), 20 अक्टूबर मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में खेत में रखवाली कर रहे दो किसानों की अज्ञात बदमाशों ने गला रेत कर हत्या कर दी।

यह घटना निवाड़ी जिला मुख्यालय से करीब 23 किलोमीटर दूर पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र के लड़वारी खास में मंगलवार-बुधवार की रात को हुई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डावर ने बुधवार को बताया कि सूरी केवट (50) एवं काशी (40) मूंगफली के खेतों की रखवाली के लिए रात में खेत पर रहते थे और उसी दौरान बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेत कर उनकी हत्या की दी।

उन्होंने कहा कि घटना के वक्त दोनों किसान लगभग सौ मीटर की दूरी पर अपनी-अपनी झोपड़ी में सो रहे थे।

डावर ने बताया कि मौके पर छानबीन में फिलहाल पुलिस को ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला जिसके आधार पर आरोपियों की संख्या का पता चल सके।

वहीं, पृथ्वीपुर के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस संतोष पटेल ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि सूरी और काशी की किसी से कोई रंजिश नहीं थी और दोनों सीधे-साधे किसान थे। वह खेत कल्लू साहू के हैं जिन्हें दोनों बंटाई पर लेकर मूंगफली की खेती कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पृथ्वीपुर पुलिस थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

सं रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2021 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).