देश की खबरें | मप्र: मंदिर के पुजारी की हत्या, कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के धार जिले में एक मंदिर परिसर के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने मंदिर के 58 वर्षीय पुजारी की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी।

धार (मप्र), 14 सितंबर मध्य प्रदेश के धार जिले में एक मंदिर परिसर के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने मंदिर के 58 वर्षीय पुजारी की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी।

इस मामले में प्रदेश कांग्रेस ने राज्य सरकार पर कानून व्यवस्था संभालने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए अपराधियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मोनिका सिंह ने मंगलवार को बताया कि जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर ज्ञानपुर गांव में रविवार रात पुजारी अरुण दास पर हमला हुआ। हमले में घायल पुजारी ने सोमवार को दम तोड़ दिया।

सिंह ने मंदिर के चौकीदार की शिकायत के हवाले से बताया कि तीन से चार लोग रविवार रात को करीब साढ़े आठ बजे मंदिर के बाहर घूम रहे थे। शिकायत के मुताबिक जब अरुण दास ने आरोपियों से पूछा कि वे मंदिर के बाहर क्यों घूम रहे हैं तो वे नाराज हो गए और उन्होंने पुजारी से अपशब्द बोलने शुरू कर दिए।

डीएसपी ने बताया कि बाद में आरोपी युवकों ने पुजारी पर कथित तौर पर लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया। चौकीदार द्वारा बीच-बचाव की कोशिश करने पर आरोपियों ने उसे भी पीटा।

उन्होंने कहा कि इसके बाद चौकीदार ने कुछ ग्रामीणों से मदद मांगी और घायल पुजारी को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

डीएसपी ने कहा कि तिरला पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

इस बीच, पुजारी पर हमले की निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान की सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद दयनीय है और अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘धार जिले में ज्ञानपुरा गांव की कडबान पहाड़ी के पास स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी बाबा अरुण दास की गुंडों ने बुरी तरीके से पिटाई कर हत्या कर दी। मंदिर के पुजारी भी अब सुरक्षित नहीं। पुजारी के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी हो, उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो, प्रदेश में कानून का डर स्थापित हो।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\