देश की खबरें | मप्र नगर निकाय चुनाव : सात नगर निगमों के महापौर पद पर भाजपा विजयी, तीन पर कांग्रेस और एक पर आप को जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के नगर निकाय चुनाव की रविवार को हुई पहले चरण की मतगणना में कुल 11 नगर निगमों के महापौर पदों में से सात पर भाजपा, तीन पर कांग्रेस और एक पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली है।

भोपाल, 17 जुलाई मध्य प्रदेश के नगर निकाय चुनाव की रविवार को हुई पहले चरण की मतगणना में कुल 11 नगर निगमों के महापौर पदों में से सात पर भाजपा, तीन पर कांग्रेस और एक पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली है।

निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के इंदौर, भोपाल, उज्जैन, बुरहानपुर, सतना, खंडवा और सागर में महापौर पर के लिए भाजपा के प्रत्याशी विजयी घोषित किए गए। जबकि ग्वालियर, जबलपुर और छिंदवाड़ा में कांग्रेस तथा सिंगरौली में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने महापौर पद के लिए जीत दर्ज की है।

बुरहानपुर में भाजपा की माधुरी पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार शहनाज अंसारी को 542 मतों के अंतर से हराया है। सतना में भाजपा के प्रत्याशी योगेश कुमार ताम्रकर ने कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा को 24,916 मतों के अंतर से पराजित किया। खंडवा में भाजपा की उम्मीदवार अमृता यादव ने कांग्रेस की आशा जैन को 19,763 मतों से पराजित किया है।

इसके अलावा, सागर में भाजपा की उम्मीदवार संगीता तिवारी ने कांग्रेस की निधि जैन को 12,665 मतों से हराया है।

वहीं, सिंगरौली से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रानी अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के चंद्र प्रताप विश्वकर्मा को 9,231 मतों के अंतर से हराया। आम आदमी पार्टी (आप) ने पहली बार मप्र निकाय चुनाव में कदम रखा है।

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव प्रचार के दौरान अग्रवाल के समर्थन में रोड शो किया था।

छिंदवाड़ा में कांग्रेस के विक्रम सिंह आहके ने भाजपा के अंतर कुमार धुर्वे को 3,786 मतों के अंतर से पराजित किया। छिंदवाड़ा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का गृह क्षेत्र है।

इंदौर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पुष्यमित्र भार्गव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के संजय शुक्ला पर 1,33,176 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की है। उज्जैन में भाजपा के मुकेश टटवाल कांग्रेस के महेश परमार पर केवल 736 मतों के अंतर से जीत सके। यहां पुन:मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया।

भोपाल में भाजपा की मालती राय कांग्रेस की विभा पटेल से 98 हजार से अधिक मतों की निर्णायक बढ़त पर हैं।

वहीं, जबलपुर में कांग्रेस के जगत बहादुर सिंह ने भाजपा के डॉ जितेंद्र जामदार को 44,339 मतों से पराजित किया। ग्वालियर में कांग्रेस की शोभा सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार सुमन को 28,805 मतों से पराजित किया।

मध्य प्रदेश के कुल 16 नगर निगमों के पहले चरण के मतदान में, 11 नगर निगम के चुनाव छह जुलाई को हुए थे। इन 11 नगर निगमों की मतगणना आज, रविवार को हो रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\