देश की खबरें | मप्र : व्यक्ति ने दो बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या का प्रयास किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में बुधवार को एक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों को कथित तौर पर जहर देने के बाद डुबोकर मार डाला और बाद में आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

रतलाम (मप्र), तीन अप्रैल मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में बुधवार को एक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों को कथित तौर पर जहर देने के बाद डुबोकर मार डाला और बाद में आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी आशीष बागरी ने बच्चों की हत्या के बाद खुद भी जहर पी लिया था और वह बच गया।

नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो ने बताया कि यह घटना यहां से 40 किलोमीटर दूर लालाखेड़ा गांव में हुई।

अधिकारी ने बताया कि बागरी अपने ससुराल गया था। उन्होंने कहा कि वह छह और आठ साल की उम्र के अपने दो बच्चों को एक तालाब में स्नान कराने के लिए ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उन्हें कुछ जहरीला पदार्थ दिया और उन्हें पानी में फेंक दिया।

बाद में, उसने खुद जहरीला पदार्थ खा लिया और अपने बड़े भाई को सूचित किया। बागरी के भाई ने कुछ स्थानीय निवासियों से संपर्क कर घटना के बारे में बताया।

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोग बागरी और दोनों बच्चों को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि बागरी का इलाज चल रहा है। मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड