एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मप्र का व्यक्ति हथियारों की अवैध आपूर्ति के आरोप में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने बुधवार को कहा कि मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति को उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में हथियारों की अवैध आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

देश की खबरें | मप्र का व्यक्ति हथियारों की अवैध आपूर्ति के आरोप में गिरफ्तार

चंडीगढ़, सात सितंबर पंजाब पुलिस ने बुधवार को कहा कि मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति को उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में हथियारों की अवैध आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि पुलिस ने उक्त व्यक्ति के पास से 25 हथियार भी बरामद किए हैं, जिससे इस मॉड्यूल से बरामद हुए हथियारों की कुल संख्या बढ़कर 80 हो गई है।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मध्य प्रदेश के खरगोन के सिग्नूर गांव के सोनू सिंह के रूप में हुई है, जो हथियारों का एक छोटा अवैध कारखाना चला रहा था और अवैध हथियारों की आपूर्ति उत्तर भारतीय राज्यों में कर रहा था।

इससे पहले, पुलिस ने मध्य प्रदेश से संचालित एक अंतर-राज्यीय अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था और दो हथियार आपूर्तिकर्ताओं-भोरेलाल उर्फ ​​मनीष बड़े और कैलाश मल सिंह को गिरफ्तार किया था। दोनों व्यक्ति मध्य प्रदेश के निवासी थे।

डीजीपी ने कहा कि भोरेलाल और कैलाश मल से प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर पुलिस टीमों ने हथियार निर्माता सोनू सिंह को काजलपुरा से गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक जांच से यह भी पता चला है कि आरोपी 20,000 रुपये से 30,000 रुपये तक की मामूली कीमत पर अवैध हथियार बेचते थे और खरीदार खोजने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे थे।

पंजाब पुलिस की अमृतसर ‘काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट’ ने मध्य प्रदेश में पांच दिवसीय खुफिया अभियान के दौरान मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। मध्य प्रदेश पुलिस की मदद से अभियान को अंजाम दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2022 10:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).