देश की खबरें | मप्र: प्यार, शादी के झांसे में लिंग परिवर्तन कराकर लड़का बना लड़की, अब प्रेमी ने दिया धोखा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 25 वर्षीय एक युवक द्वारा एक दूसरे युवक के कथित प्यार और शादी के झांसे में आकर अपना लिंग परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है।पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
भोपाल, तीन जुलाई मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 25 वर्षीय एक युवक द्वारा एक दूसरे युवक के कथित प्यार और शादी के झांसे में आकर अपना लिंग परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है।पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हालांकि, लिंग परिवर्तन कराने के कुछ महीनों के बाद प्रेमी ने कथित तौर पर उसे छोड़ दिया, जिसके लिए वह लड़की बना।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक के शादी से मुकरने के बाद पीड़िता (लिंग परिवर्तन कराने वाला युवक) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया कि इस अजीबो-गरीब मामले में यह बात भी सामने आई है कि दोनों युवक कुछ सालों तक साथ रहे और समलैंगिक संबंध भी बनाए।
अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि शिकायतकर्ता और आरोपी की पहली मुलाकात करीब 10 साल पहले नर्मदापुरम में हुई थी।
रायसेन जिले के ओबेदुल्लागंज निवासी शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने उस पर लिंग परिवर्तन के लिए सर्जरी कराने का दबाव डाला था। हालांकि, उसने सर्जरी के बाद कथित तौर पर उससे शादी करने से इनकार कर दिया।
गांधीनगर थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद भोपाल पुलिस ने बलात्कार और शारीरिक शोषण सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

