एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मप्र : खेत में लगाए फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत, खेत मालिक समेत तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक खेत में लगाए गए फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत के मामले में खेत मालिक समेत तीन लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मप्र : खेत में लगाए फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत, खेत मालिक समेत तीन लोग गिरफ्तार

इंदौर, 19 अप्रैल मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक खेत में लगाए गए फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत के मामले में खेत मालिक समेत तीन लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विभाग के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) कैलाश जोशी ने बताया कि मानपुर के जंगली इलाके में एक खेत में लगाए गए फंदे में फंसा तेंदुआ बृहस्पतिवार को मृत पाया गया था। उन्होंने बताया कि इस फंदे में तेंदुए की गर्दन फंस गई थी और दम घुटने से उसकी मौत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में खेत के मालिक रामचंद्र पाटीदार, बटाईदार किसान राहुल पाटीदार और चौकीदार विकास भाटिया को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के संबंधित प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया।

जोशी ने बताया कि मौके के मुआयने पर पाया गया कि इस खेत के किनारे की बाड़ पर 12 फंदे लगाए गए थे जिन्हें मोटरसाइकिल के क्लच के तार से तैयार किया गया था।

उन्होंने कहा कि वन विभाग को संदेह है कि ये फंदे जंगली सुअर और खरगोश जैसे छोटे जानवरों के शिकार के लिए लगाए गए थे।

एसडीओ ने बताया कि तेंदुए की मौत के मामले की विस्तृत जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2024 05:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).