एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मप्र : दुर्घटना बीमा राशि के लालच में पुत्र ने सुपारी देकर कराई पिता की हत्या; चार लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में एक युवक ने दुर्घटना बीमा राशि का दावा करने के लिए कथित तौर पर सुपारी देकर अपने पिता की हत्या करवा दी। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को घटना की जानकारी दी।

देश की खबरें | मप्र : दुर्घटना बीमा राशि के लालच में पुत्र ने सुपारी देकर कराई पिता की हत्या; चार लोग गिरफ्तार

बड़वानी (मध्य प्रदेश), 19 नवंबर जिले में एक युवक ने दुर्घटना बीमा राशि का दावा करने के लिए कथित तौर पर सुपारी देकर अपने पिता की हत्या करवा दी। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को घटना की जानकारी दी।

बड़वानी जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी अनिल पंवार 10 नवंबर को सेंधवा पुलिस थाने पहुंचा और दावा किया कि उसके 52 वर्षीय पिता छगन पंवार की एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई है।

उन्होंने बताया, दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिसटीम जांच के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंची कि यह हत्या का मामला है।

सेंधवा पुलिस थाना के प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि जिस वाहन ने छगन पंवार को टक्कर मारी थी, वह बार-बार इलाके में चक्कर लगा रहा था।

उन्होंने कहा कि छगन रोज सुबह टहलने जाता था और 10 नवंबर को आरोपी अनिल ने कथित तौर पर सुपारी लेने वाले हत्यारों करण शिंदे, गोलू बाबर एवं देवेन्द्र सक्सेना को फोन किया और उन्हें बताया कि उसके पिता सुबह की सैर के लिए निकले हैं। इसके बाद वाहन से टक्कर मार कर उनकी हत्या कर दी गई।

यादव ने बताया कि जांच के बाद एक संदिग्ध करण शिंदे को पुणे से गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के दौरान उसने बताया कि छगन पंवार के बेटे ने इस काम के लिए उन्हें 2.5 लाख रुपये देने का वादा किया था।

अधिकारी ने बताया कि सेंधवा स्थित आंबेडकर कालोनी में रहने वाले अनिल ने 10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा राशि की लालच में आकर 2.5 लाख रुपये की सुपारी देकर अपने पिता की हत्या करवाने की स्वीकार की है।

उन्होंने कहा कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2022 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).