देश की खबरें | मप्र : मुरैना में नशे में धुत बाप ने 10 साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मुरैना में अन्य बच्चों के साथ नवरात्रि के लिए लगी झांकियां देखकर घर में रात को देरी से पहुंचने पर नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी 10 साल की बेटी की कथित रूप से डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना मुरैना शहर के उत्तमपुरा मोहल्ले में रविवार-सोमवार की देर रात की है।

मुरैना (मप्र), 11 अक्टूबर मध्य प्रदेश के मुरैना में अन्य बच्चों के साथ नवरात्रि के लिए लगी झांकियां देखकर घर में रात को देरी से पहुंचने पर नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी 10 साल की बेटी की कथित रूप से डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना मुरैना शहर के उत्तमपुरा मोहल्ले में रविवार-सोमवार की देर रात की है।

पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

मुरैना के स्टेशन रोड थाने के प्रभारी आशीष राजपूत ने सोमवार को बताया कि उत्तमपुरा मोहल्ले में रहने वाले 40 वर्षीय राकेश जाटव की 10 साल की बेटी संजना खाना खाने के बाद मोहल्ले में बच्चों के साथ खेलने निकल गई।

उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर्व के चलते उत्तमपुरा में कई जगह दुर्गा माता की मूर्तियां स्थापित हैं, इस कारण देर रात तक मोहल्ले में चहल-पहल रहती है। राजपूत के मुताबित, संजना इन्हीं बच्चों के साथ खेलते-खेलते रात 9 बजे घर पहुंची।

राजपूत ने बताया कि इस दौरान राकेश शराब के नशे में था और देर रात बेटी के लौटने पर उसे ऐसा गुस्सा आया कि उसने घर में रखा एक डंडा उठाकर संजना को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि उसने संजना पर डंडे बरसाना तब तक बंद नहीं किया, जब तक वह बेसुध होकर जमीन पर नहीं गिर पड़ी। बाद में संजना ने वहीं पर दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

राजपूत ने बताया, ‘‘आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।’’

सं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\