देश की खबरें | मप्र के गृहमंत्री ने फिल्म ‘आदि पुरुष’ के निर्माता को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को आगामी बॉलीवुड फिल्म ‘आदि पुरुष’ के निर्माताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि फिल्म से हिंदू धार्मिक हस्तियों को ‘गलत तरीके से’ दिखाने वाले दृश्यों को हटाया नहीं गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भोपाल, चार अक्टूबर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को आगामी बॉलीवुड फिल्म ‘आदि पुरुष’ के निर्माताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि फिल्म से हिंदू धार्मिक हस्तियों को ‘गलत तरीके से’ दिखाने वाले दृश्यों को हटाया नहीं गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ओम राउत द्वारा निर्देशित इस फिल्म का पहला ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है जिसमें प्रभास भगवान राम की भूमिका में, सैफ अली खान रावण की भूमिका में और कृति सनोन सीता की भूमिका में हैं। यह फिल्म पौराणिक महाकाव्य रामायण पर आधारित है।

मिश्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैंने आदिपुरुष का ट्रेलर देखा है। इसमें आपत्तिजनक दृश्य हैं।’’ मिश्रा प्रदेश सरकार के प्रवक्ता भी हैं।

उन्होंने कहा कि ट्रेलर में हिंदू देवी देवताओं का जो रूप और जो कपड़े दिखाए गए हैं वह स्वीकार्य नहीं हैं।

मिश्रा ने कहा ‘‘फिल्म में हनुमान जी को चमड़ा पहने दिखाया गया है जबकि उनकी वेशभूषा का वर्णन (शास्त्रों में) अलग है... ये ऐसे दृश्य हैं जो धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं। फिल्म से ऐसे सभी दृश्य हटाने के लिए मैं ओम राउत को पत्र लिख रहा हूं। अगर इन्हें नहीं हटाया गया तो हम कानूनी कार्रवाई पर विचार करेंगे।’’

यह पहली दफा नहीं है जब मप्र के गृह मंत्री ने फिल्म निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस साल जुलाई में उन्होंने राज्य पुलिस को लीना मणिमेकलई के वृत्तचित्र ‘‘ काली’’ के विवादास्पद पोस्टर को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\