देश की खबरें | मप्र: भाजपा के पूर्व सांसद लोकेन्द्र सिंह का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिंह 75 वर्ष के थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी और पुत्री हैं।
सिंह 75 वर्ष के थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी और पुत्री हैं।
सिंह के परिवार की सदस्य जीतेश्वरी देवी ने कहा कि सिंह की हालत मंगलवार को अचानक खराब हो गयी जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया।
उनका अंतिम संस्कार छत्रसाल पार्क स्थित परिवार की श्मशान भूमि में किया गया।
उन्होंने बताया, "वह पिछले छह-सात महीने से बीमार थे और भोपाल व जबलपुर में उनका इलाज चल रहा था।’’
सूत्रों ने बताया कि सिंह पहली बार 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर पन्ना से विधायक चुने गए और बाद में 1989 में पन्ना-दमोह लोकसभा सीट से भाजपा सांसद चुने गए।
सूत्रों ने बताया कि इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गये और 1993 में एक विधायक निर्वाचित हुए।
उन्होंने बताया कि सिंह के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)