देश की खबरें | मप्र : रतलाम में गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर में रिहायशी इलाके के पास स्थित पीवीसी पाइप और केबल के गोदाम में बृहस्पतिवार को अचानक आग लग गई। हालांकि, इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।
रतलाम (मध्य प्रदेश), 14 अक्टूबर शहर में रिहायशी इलाके के पास स्थित पीवीसी पाइप और केबल के गोदाम में बृहस्पतिवार को अचानक आग लग गई। हालांकि, इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि करीब आठ दमकलों की मदद से अग्निशामक दल ने दो घंटे में इस आग को बुझा दिया।
अधिकारी ने बताया कि आशंका है कि गोदाम के पास कचरे के ढेर में लगी आग से इस गोदाम में आग लगी हो।
उन्होंने कहा कि भीषण आग को देखते हुए एहतियात के तौर पर आसपास के रिहायशी इलाके को खाली करवाना पड़ा।
स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब पांच किलोमीटर दूर तक इसका धुआं दिखाई दे रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच
West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त
IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल
\