देश की खबरें | मप्र : सागर जिले में पूर्व सैनिक ने बड़े भाई, भतीजे और भतीजी को गोली मारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक पूर्व सैन्यकर्मी ने पत्नी से विवाद के दौरान बीच-बचाव करने आए अपने भाई और भतीजे की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि घटना में उसकी भतीजी घायल हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सागर, दो सितंबर मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक पूर्व सैन्यकर्मी ने पत्नी से विवाद के दौरान बीच-बचाव करने आए अपने भाई और भतीजे की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि घटना में उसकी भतीजी घायल हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सनौधा थाने के निरीक्षक आर पी दुबे ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर लालेपुर गांव में शुक्रवार को हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने आरोपी रामाधार तिवारी (50) को गिरफ्तार कर लिया है।

दुबे के मुताबिक, रामाधार अपनी पत्नी संध्या से झगड़ रहा था, तभी उसके बड़े भाई राममिलन (62) और भतीजे अज्जू (36) ने दखल देते हुए उसे शांत रहने को कहा।

दुबे के अनुसार, इसके बाद आरोपी ने भाई और भतीजे पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने घर के बाहर खड़ी भतीजी वर्षा (24) को भी गोली मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

दुबे के मुताबिक, गोलीबारी के बाद रामाधार अपनी कार में सवार होकर घटनास्थल से भाग गया, लेकिन उसे कुछ घंटे बाद पकड़ लिया गया।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में घायल राममिलन और अज्जू ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि वर्षा का बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी सेना का पूर्व जवान है और उसने लाइसेंसी बंदूक से गोलीबारी की।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की चार बेटियां और एक बेटा है और गोलीबारी के समय उसके दो बच्चे स्कूल में थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड