देश की खबरें | मप्र : ब्लैकमेलिंग के चलते युवक ने युवती की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में ब्लैकमेलिंग के चलते 26 साल के एक युवक ने एक युवती की कथित रूप से गला रेतकर हत्या कर दी, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी ।

बैतूल (मप्र), चार मई मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में ब्लैकमेलिंग के चलते 26 साल के एक युवक ने एक युवती की कथित रूप से गला रेतकर हत्या कर दी, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी ।

प्रदेश के बैतूल जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर मुलताई थाना क्षेत्र के गांधी वार्ड में पुराने बैरियर नाका मार्ग पर बुधवार रात को सिमरन शेख (26) की लाश पड़ी मिली।

उन्होंने बताया कि मरने वाली महिला के गले पर धारदार हथियार से चोट पाई गई है।

उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को देख कर पुलिस ने संदेह के आधार पर सनीफ मलिक (26) को हिरासत में लिया है।

चौधरी ने बताया कि जब शेख पर हमला किया गया, तब वह स्कूटर पर थी।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने उसके फोन से कुछ ऑडियो और वीडियो क्लिप बरामद किए हैं, जिससे पता चलता है कि वह मलिक को ब्लैकमेल कर रही थी।

उन्होंने कहा कि मलिक की शादी किसी अन्य लड़की से तय हो गई थी और इसे रूकवाने के लिए ही वह मलिक को धमकी दे रही थी।

मलिक ने पुलिस को बताया कि वह शेख से पहली बार फेसबुक पर मिला था और दोनों जल्द ही दोस्त बन गए और व्यक्तिगत रूप से मिले। मलिक ने बताया, ‘‘इसके बाद उसने हमारे निजी ऑडियो और वीडियो क्लिप का उपयोग करके पैसे का भुगतान करने के लिए मुझे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।’’

मलिक ने पुलिस को यह भी बताया कि शेख ने बुधवार को उससे 5,000 रुपये की मांग की थी।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांच से यह भी पता चलता है कि शेख दूसरी महिला के साथ मलिक की शादी को रोकने की कोशिश कर रही थी।

उन्होंने कहा कि मलिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड