एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मप्र : डीएमआरसी इंदौर-उज्जैन और इंदौर-पीथमपुर मेट्रो रेल कॉरिडोर के लिए डीपीआर तैयार करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) मध्यप्रदेश में इंदौर से उज्जैन और पीथमपुर तक दो मेट्रो रेल कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेगी। बुधवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मप्र : डीएमआरसी इंदौर-उज्जैन और इंदौर-पीथमपुर मेट्रो रेल कॉरिडोर के लिए डीपीआर तैयार करेगी

भोपाल, 31 जुलाई दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) मध्यप्रदेश में इंदौर से उज्जैन और पीथमपुर तक दो मेट्रो रेल कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेगी। बुधवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि कुल 84 किलोमीटर की अनुमानित दूरी वाले दो कॉरिडोर इंदौर-उज्जैन और इंदौर-पीथमपुर के लिए मेट्रो रेल की सुविधा के वास्ते तकनीकी सलाह देने का काम डीएमआरसी द्वारा किया जाएगा।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि उज्जैन, इंदौर, पीथमपुर लाइन के पहले चरण के रूप में श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन-नानाखेड़ा बस स्टैंड से लवकुश चौराहा, इंदौर को जोड़ने के लिए डीपीआर तैयार करने का काम डीएमआरसी द्वारा किया जाएगा।

इस संबंध में मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने एक पत्र जारी किया है।

इससे पहले राज्य सरकार ने घोषणा की थी कि सिंहस्थ से पहले मध्य प्रदेश के इंदौर और उज्जैन शहरों के बीच मेट्रो रेल लाइन बिछाई जाएगी।

उज्जैन में 12 साल में एक बार आयोजित होने वाला विशाल हिंदू समागम सिंहस्थ 2028 में आयोजित किया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, भोपाल में मेट्रो रेल के पहले चरण का प्रायोगिक परीक्षण पिछले साल अक्टूबर में पूरा हो गया था और दूसरे और तीसरे चरण का क्रियान्वयन जल्द ही शुरू होगा। इसके अलावा, इंदौर में करीब 31 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन बिछाने का काम चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2024 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).