एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मप्र : कार के खाई में गिरने से दंपती की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक कार के खाई में गिर जाने से उसमें सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

देश की खबरें | मप्र : कार के खाई में गिरने से दंपती की मौत

टीकमगढ़, 13 जून मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक कार के खाई में गिर जाने से उसमें सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

घटना सोमवार की रात जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर जतारा के पास हुई।

जतारा के थाना प्रभारी हिमांशु भिंडिया ने बताया कि हादसे में कार चला रहे 67 वर्षीय व्यक्ति और उनकी 63 वर्षीय पत्नी की मौत हो गयी।

उन्होंने कहा कि वाहन आठ फुट गहरी खाई में गिर गई जिससे दंपती की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि राहगीरों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला।

भिंडिया ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2023 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).